जकार्ता से उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही टूटा विमान से संपर्क, लापता विमान में 50 से ज्यादा यात्री

By: Ankur Sat, 09 Jan 2021 6:16:21

जकार्ता से उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही टूटा विमान से संपर्क, लापता विमान में 50 से ज्यादा यात्री

इंडोनेशिया का विमान हादसों से पुराना नाता रहा हैं। इस बार इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से 50 से ज्यादा यात्री सवार विमान ने उड़ान भरी जिसके चार मिनट बाद ही उससे संपर्क टूट गया और अभी विमान लापता हैं। इसके चलते अनहोनी की आशंका जताई जा रही हैं। संपर्क टूटने के दौरान इस विमान को रेडार पर 10 हजार फीट की ऊंचाई मात्र एक मिनट में खोते हुए देखा गया। ऐसे में अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। जकार्ता से उड़ान भरने वाला जो विमान लापता हुआ है, वह बोइंग कंपनी का 737 मैक्स सीरीज का बतााया जा रहा है। इस विमान की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।

इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि श्रीविजया एयर बोइंग 737 से जकार्ता से वेस्ट कलिमनतन प्रांत के रास्ते में संपर्क टूट गया, जिसके बाद विमान लापता हो गया। फ्लाइट ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक, ये विमान एक मिनट से भी कम समय में दस हजार फीट नीचे आया था। वहीं परिवहन मंत्रालय का कहना है कि विमान का पता लगाने के लिए राहत और बचाव दलों को सक्रिय किया गया है।

पहले हो चुके हैं दो बड़े विमान हादसे

इंडोनेशिया में इससे पहले दो बड़े विमान हादसे हो चुके हैं जिनमें 737 मैक्स बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। हालांकि शनिवार को जकार्ता से उड़ा विमान 737 मैक्स श्रेणी का नहीं है। अक्तूबर 2018 में इंडोनेशियन लायन एयर की फ्लाइट हादसे का शिकार हुई थी, जिसमें 189 लोग मारे गए थे और विमान का मलबा समुद्र में मिला था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com